सास को भगाने वाले दामाद ने ससुर से की बात, फोन पर हड़काते हुए कहा- इन्हें भूल जाओ

By रितिका कमठान | Apr 10, 2025

अलीगढ़ के पास एक सास और दामाद की लवस्टोरी काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस लव स्टोरी में सास अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ प्यार कर बैठी और भाग गई। शादी वाले घर से सास लाखों रुपये कैश, सोने के गहने भी लेकर भागी है। इस मामले ने हर तरफ सुर्खियां बटोरी है।

बता दें कि जितेंद्र कुमार ने इससे पहले मीडिया से भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैं साली के पास कार्ड देने के लिए गया था, जो कि 16 अप्रैल को बेटी की शादी का कार्ड था। कार्ड उन्हें देना जरुरी था। साली को कार्ड देकर घर लौटने पर देखा तो पत्नी को घर पर नहीं पाया। शुरुआत में लगा कि शादी के किसी काम से वो इधर उधर गई होगी। रिश्तेदारों से पता करने पर भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। 

जितेंद्र ने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की कॉल डिटेल्स निकाली जिसमें पता चला कि वो होने वाले दामाद से घंटों बाते करती थी। मामले में जब होने वाले दामाद से बात की गई तो उसने बेबाकी से कहा कि तुम दोनों 20 साल साथ रह लिए। तुमने इन्हें परेशान कर रखा है। मगर उन्हें अब भूल जाए। 

वहीं होने वाली दुल्हन और जिस लड़की की मां भागी है उसका कहना है कि मां से हमारा कोई नाता नहीं है। वो हमारे घर से सबकुछ ले गई है। हमारा सामान हमें वापस मिलना चाहिए। बता दें कि घटना अलीगढ़ की है जहां एक सास अपने बेटी के होने वाले पति के साथ शादी से पहले ही फरार हो गई है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी