सोना कॉमस्टार ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 2,498 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

नयी दिल्ली। वाहन कलपुर्जा कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। बीएसई के शुक्रवार के एक सर्कुलर के अनुसार कंपनी ने 42 एंकर निवेशकों को 291 रुपये प्रति शेयर के के भाव पर 8.6 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किया है। यह मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है। इस भाव पर कंपनी ने 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह कंपनी के आईपीओ के आकार 5,550 करोड़ रुपये का 45 प्रतिशत बैठता है।

इसे भी पढ़ें: Amazon-Flipkart के खिलाफ की जाएगी जांच, कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कुल 42 एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं। इनमें 24 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, 11 घरेलू म्यूचुअल फंड, पांच जीवन बीमा कंपनियों और दो वैकल्पिक निवेशक कोष (एआईएफ) शामिल हैं। कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 285 से 291 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 14 जून को खुलकर 16 जून को बंद होगा।

प्रमुख खबरें

ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग

Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा

केरल में माता-पिता की अनदेखी करने पर होगी 3 साल की जेल, CM Satheesan ने दी चेतावनी

CII Report: निजी क्षेत्र के निवेश में बड़ा उछाल, परियोजनाएं 58.5 प्रतिशत बढ़कर 26.6 लाख करोड़ हुईं