Sona Mohapatra ने Shehnaaz Gill की जमकर बेज्जती की, बोलीं- छोटे-मोटे फेम के अलावा है क्या टैलेंट है उनके पास...

By रेनू तिवारी | Mar 01, 2023

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बिग बॉस 16 के दौरान जब शहनाज गिल ने साजिद खान का समर्थन दिया था तब सोना महापात्रा ने  ‘बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)’ फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जमकर अलोचना की थी। अब एक बार फिर से सोना महापात्रा ने शहनाज गिल पर सवाल उठाएं हैं।  

इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani Z+ Security | सुप्रीम कोर्ट का आदेश, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पूरे देश-विदेश में दी जाए Z+ सुरक्षा

सोना महापात्रा ने शहनाज गिल पर कटाक्ष करते हुए हाल ही में एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ट्विटर पर शहनाज का रिस्पेक्ट वाला एक्ट देख मुझे वो बात याद आ रही है जब उन्होंने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स साजिद खान का खुलेआम समर्थन किया था। अच्छा होता अगर उन्होंने थोड़ी रिस्पेक्ट उस वक्त अपनी बहनों के लिए भी दिखा दी होती।'

एक दूसरे ट्वीट में सोना महापात्रा ने शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा, ‘पहले जैकलीन और अब शहनाज को इतने प्यार और सपोर्ट करने वाले उन ट्रोलर्स से बात कहना चाहूंगी. मुझे नहीं पता शहनाज के अंदर कौन सा खास टैलेंट है? छोटे-मोटे रियलिटी शोज करके फेम कमाने वाली हैं। उनके पास टैलेंट क्या? मैं ऐसी महिलाओें को जानती हूं जो रोल और मनी के लिए ऐसे शॉर्टकर्ट्स अपनाती हैं।’

शहनाज़ वह थी जिसने बिग बॉस 16 की प्रीमियर रात में साजिद खान का समर्थन किया था। इसके लिए वह ट्रोल भी हुईं। साजिद पर #MeToo आंदोलन में कई महिलाओं द्वारा विभिन्न यौन अपराधों का आरोप लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र