सलमान खान के खानदान की बहू बनने जा रही हैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी! पहले प्यार से उठा पर्दा

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2021

बॉलीवुड में अधिकतर सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस-एक्टर के लव अफेयर अकसर सुर्खियां बटौरते हैं और गलियारों मे गॉसिप का मुद्दा रहते हैं लेकिन बॉलीवुड की रज्जो यानी की सोनाक्षी सिंहा इस मामले में हमेशा हाइड रही हैं। सोनाक्षी का नाम काफी किसी एक्टर या क्रिकेटर के साथ नहीं जुड़ा है। सोनाक्षी सिंहा के लव अफेयर की बातें अभी तक मीडिया से दूर है लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्यार नहीं डायरेक्ट शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिंहा। खबरें हैं कि शत्रुघ्न सिंहा की लाड़ली जल्द ही सलमान खान के भाई सोहेल खान के बहनोई बंटी सचदेवा से शादी करने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: बेला हदीद का बोल्ड लुक कॉपी कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद 

बंटी पीआर एजेंसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं। वह विराट कोहली को मैनेज करने वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ भी हैं। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि बंटी एक सेल्फ मेड मैन है और वह सिर्फ अपने कुंवारेपन का मजा लेना चाहता है।

हालांकि इस बारे में खान परिवार या सिन्हा परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह लगातार बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आती हैं। हम कह सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा आज जिस भी मुकाम पर हैं वो सिर्फ अपनी एक्टिंग और काम की वजह से है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी