एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को है शादी के बंधन में बंधने की जल्दी, पर क्यों?

By आकांक्षा तिवारी | Apr 06, 2019

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फ़िल्म कलंक में नज़र आने वाली हैं। फ़िल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। कलंक के टीज़र रिलीज़ के साथ ही दर्शकों को बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतज़ार  है। फ़िल्म रिलीज़ में अभी भले ही काफ़ी समय बाकि हो, पर फ़िल्म की स्टारकास्ट अभी से ही इसके प्रमोशन में लग गई है। 

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा? 

हुआ कुछ ऐसा है कि शो में जब आलिया, वरुण और सोनाक्षी से शादी के बारे में पूछा गया, तो सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि वो आलिया और वरुण से पहले शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वो जल्ह ही शादी कर लाइफ़ सेटल करना चाहती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें एक अच्छे लड़के की तलाश है और जब वो तलाश पूरी जायेगी, उस दिन वो शादी करने में देरी नहीं लगायेंगी। 

सोनाक्षी के इस जवाब से एक बात साफ़ है कि कुछ भी हो जाये शादी की रेस में वो वरुण और आलिया को मात देकर ही रहेंगी। असल में सोनाक्षी को इतनी जल्दी क्यों है ये बात, तो सिर्फ़ वो ही जानती हैं। इसके अवाला ये भी हो सकता है कि वो जिस बंदे को डेट कर रही हैं, उसे जल्द शादी का हिंट दे रही हों। 

इसे भी पढ़ें: गली बॉय का लोगों पर खुमार, ज़ोया अख्तर की फिल्मों के नाम रही 2019 की तिमाही

वैसे ये तो आप सभी जानते ही हैं कि एक तरफ़ जहां वरुण धवन का नाम नताशा दलाल और आलिया भट्ट का रणबीर कपूर साथ जोड़ा जाता है। वहीं कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा का नाम नोटबुक से डेब्यू करने वाले जहीर इकबाल के साथ जोड़ा रहा है। हांलाकि, इस पर सोनाक्षी या जहीर की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

यहां देखें कंलक का ट्रेलर-

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े