Sonali phogat Death | गोवा सरकार ने Curlies Club पर चलाया बुल्डोजर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कार्रवाई रोकने का आदेश

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2022

गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक बड़ा एक्शन लिया और रेस्तरां को धव्स्त करने का आदेश दे दिया। गोवा सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े विवादित रेस्तरां को तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों के उल्लंघन के कारण ढहाने की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह शुरू कर दी गयी थी वहीं दूसरी तरफ  सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता सोनाली फोगट की मौत से जुड़े गोवा के कर्लीज रेस्तरां को गिराने पर रोक लगाई। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया कि सोनाली फोगाट को जिस रेस्तरां में ड्रग्स दिया गया था उसे गिराने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

इसे भी पढ़ें: राजा बनने के बाद प्रिंस चार्ल्स के पास कौन सी होंगी शक्तियां, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II की विरासत में क्या-क्या मिला?

 गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (जीसीजेडएमए) ने इमारत को ढहाने का 2016 में आदेश दिया था, जिसे रेस्तरां मालिक ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें एनजीटी से कोई राहत नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद इसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने मामले की सुनवाई छह सितंबर को की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखते हुए रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था। 

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर अपने विध्वंस दस्ते को शुक्रवार को ढांचा गिराने को कहा था। मापुसा उपमंडल के उपजिलाधिकारी गुरुदास एस टी देसाई ने यह नोटिस जारी किया था। पुलिस के मुताबिक, पूर्व टिकटॉक स्टार एवं रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रहीं फोगाट को रेस्तरां में कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया था, जिसके बाद 23 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त