सोनाली फोगाट हत्या मामले में अब तक 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी, सुखविंदर और सुधीर को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

By अनुराग गुप्ता | Aug 27, 2022

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सोनाली फोगाट की हत्या मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच गोवा कोर्ट ने सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों का गोवा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया।

अब तक 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी

सोनाली फोगाट हत्या मामले में अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो लोगों को 10 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा इस मामले में लगातार चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली फोगाट के परिजनों ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि यह केस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तरह चले और रहस्य बनकर रह जाए।

इसे भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुई सोनाली फोगाट, बेटी यशोधरा ने दी मुखाग्नि, रो-रो कर हुआ बुरा हाल 

पानी में मिलाया था नशीला पदार्थ

पुलिस ने बताया था कि सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाया था और 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को कर्लीज रेस्तरां में एक पार्टी के दौरान सोनाली फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया था। ऐसे में पुलिस ने सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत