Raja Raghuvanshi murder case: सोनम और राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अब उठ सकते हैं कई राज से पर्दा

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2025

मेघालय के शिलांग में जिला सत्र न्यायालय ने सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को शनिवार (21 जून) को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हनीमून ट्रिप के दौरान संभावित पूर्व नियोजित साजिश के खुलासे के बाद इस मामले ने राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत की मांग नहीं की थी। जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली है।

इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder | मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं'

राजा की दुखी मां उमा रघुवंशी पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़ीं और सोनम से स्पष्टीकरण की मांग की। उन्होंने कहा, सोनम ने मेरे बेटे को क्यों मारा? जब तक मैं उसके मुंह से सच नहीं सुन लूंगी, मुझे चैन नहीं मिलेगा।" उन्होंने जांचकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसमें शामिल सभी लोगों से पूछताछ में कोई कसर न छोड़ें।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे