Raja Raghuvanshi के अंतिम संस्कार में दिखे सोनम के प्रेमी राज कुशवाह, बहन ने शेयर किया वीडियो

By रितिका कमठान | Jun 10, 2025

राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश से राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच जानकारी आई है कि राज कुशवाहा को भी मृतक के अंतिम संस्कार में देखा गया था।

इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए राजा रघुवंशी की माँ का कहना है कि जो लोग उनके बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे उन लोगों ने दावा किया कि उन्होंने कुशवाहा को वहाँ देखा था। ये भी कहा गया कि इस मामले में नाम आने से पहले तक कोई राज कुशवाहा को नहीं जानता था। किसी ने राज कुशवाहा का नाम नहीं सुना था और ना उसे देखा था। 

बता दें कि जब रघुवंशी का शव इंदौर स्थित उनके घर पहुंचा तो कुशवाहा ही चार पहिया वाहन चलाकर लोगों को उनके परिवार के पास ले गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सोनम के परिवार ने राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों के लिए चार से पांच वाहनों की व्यवस्था की थी। पीटीआई के अनुसार चश्मदीद लक्ष्मण सिंह राठौर ने बताया, "कुशवाहा उस चार पहिया वाहन को चला रहे थे जिसमें मैं गया था, हालांकि हमने बात नहीं की। गिरफ्तारी के बाद मीडिया में उनकी तस्वीर देखने के बाद ही मुझे यह घटना याद आई।" 

हत्या ने तब सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब रघुवंशी की पत्नी सोनम को उसके तीन कथित सहयोगियों आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाह (21) के साथ मेघालय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजा रघुवंशी दम्पति के लापता होने के 10 दिन बाद 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के वेइसाडोंग जलप्रपात के निकट एक घाटी में मृत पाए गए। राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद