चाची ने बताया सोनम के बेटे 'वायु' के कमरे का कैसा है नज़ारा

By रौनक | Sep 22, 2022

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपनी भतीजी सोनम कपूर के बेटे 'वायु' के कमरे की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है और साथ ही कैप्शन लिखा 'वायु कपूर आहूजा का कमरा'।आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति ने अपने बेटे का नाम लोगों को बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चुना। उन दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है और साथ ही अपने बेटे के साथ अपने बेटे की चेहरा छुपाती हुई तस्वीर साझा की। इसके साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से उनके बेटे का नाम हिन्दू धर्मग्रंथों, देवताओं हनुमान और भीम से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें: Code Name Tiranga Teaser Out | परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू भारत के गौरव को बचाने के मिशन पर निकले

अभी हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 7 का ट्रेलर फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स कास्ट के साथ रिलीज हुआ। इस ट्रेलर में महीप इस बारे में खुल कर बात कर रही है कि कैसे उन्हें और उनके परिवार को "कपूर परिवार के लिए असफल विंग" जैसा महसूस कराया गया। महीप ने आगे कहा कि "मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे कई बार ऐसा महसूस कराया कि हम कपूर परिवार की असफल शाखा हैं।"

- रौनक 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला