Dior की नयी ब्रांड एम्बेसडर बनीं Sonam Kapoor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2024

फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस ‘डिओर’ ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और प्रतिष्ठित फैशन आइकन सोनम क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्रेजिया चिउरी के डिजाइन किए गए ब्रांड के सामान का प्रचार करेंगी।

सोनम ने एक बयान में कहा, ‘‘उनका हर एक सामान जटिल शिल्प कौशल के साथ वास्तव में एक अनूठी दृष्टि प्रस्तुत करता है और विरासत का जश्न इस तरह से मनाता है जो मेरी अपनी फैशन शैली से मेल खाता है।’’ कपूर को हाल में अपराध थ्रिलर फिल्म ‘‘ब्लाइंड’’ में देखा गया था जो 2023 में जियो सिनेमा पर आयी थी।

प्रमुख खबरें

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा

अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां? सरकार ने Motor Vehicle Rules में बदलाव का Draft किया जारी

UAE का OPEC से Exit: सऊदी अरब की बादशाहत को चुनौती, Pakistan की बढ़ीं मुश्किलें।

Canada में बजा भारत का डंका, Dr. Reddys की सस्ती Ozempic दवा को मिली मंजूरी