Karwa Chauth पर पिंक लहंगे में सजी Sonam Kapoor, खूबसूरती पर अटका पति का दिल

By एकता | Oct 14, 2022

बॉलीवुड की स्टाइलिश दिवा सोनम कपूर ने बीती रात अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाया। अभिनेत्री को उनके बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई स्थित घर में स्पॉट किया, जहाँ उनकी माँ सुनीता कपूर ने करवा चौथ के लिए स्पेशल फंक्शन का आयोजन किया था। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गयी हैं। वहीं, सोनम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ फंक्शन से अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: RP के प्यार में पड़ी Urvashi Rautela रखने जा रही है करवा चौथ का व्रत! लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरे पति करवा चौथ के प्रशंसक नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास केवल रुक-रुक कर होना चाहिए - इसलिए मैंने इसे कभी नहीं रखा! लेकिन हम दोनों बड़े विश्वासी हैं कि त्योहार और परंपराएं परिवार और दोस्तों के एक साथ आने का एक बड़ा कारण हैं। मुझे अच्छा लगता है कि मेरी माँ को इसे मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है।'

इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: कुछ ऐसी थी अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, दोनों के रोमांस को देखकर जया बच्चन की भी भर आई थी आँखें

सोनम की खूबसूरत तस्वीरों को देखकर उनके पति आनंद आहूजा खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन में लिखा, 'आप बहुत अच्छे लग रहे हो! और हाँ, माँ का प्रसिद्ध करवा चौथ सेलिब्रेशन देखकर बहुत अच्छा लगा! बहुत ख़ास!!'। तस्वीरों के अलावा सोनम ने एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें उन्हें करवा चौथ के लिए तैयार होते देखा जा सकता है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने बेटे वायु को फीड करवाती भी नजर आ रही है।

प्रमुख खबरें

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर