तीन साल के बाद फिल्मों में वापसी करने को तैयार Sonam Kapoor, रिलीज हुआ Blind का टीजर

By एकता | Jun 28, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएँगी, जो 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में, सोनम दृष्टिहीन महिला का किरदार निभाती नजर आ रही है, जो एक रोज सीरियल किलर के संपर्क में आ जाती है। फिर अभिनेत्री और सीरियल किलर के बीच चूहा-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सोनम के फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | 47 साल की Sussanne Khan बॉयफ्रेंड के साथ बिता रही है क्वालिटी टाइम, दिखा बोल्ड अंदाज

अभिनेत्री सोनम कपूर आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थी। उन्होंने 2020 में 'एके बनाम एके' में भी कैमियो किया था। इस दौरान उन्होंने स्कॉटलैंड में अपनी आगामी फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग भी की थी, जो अब जुलाई 2023 में रिलीज होगी। ब्लाइंड की शूटिंग के बाद सोनम ने एक्टिंग से ब्रेक ने लिया था। अगस्त 2022 में, अभिनेत्री ने अपने बेटे वायु आहूजा कपूर को जन्म दिया। बेटे के जन्म और लगभग तीन साल के अंतराल के बाद अब सोनम कपूर एक बार फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump Stock Market: ट्रंप ने किए 1000 सौदे, 263 करोड़ डॉलर के बड़े लेनदेन का खुलासा

Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

Odisha Weather: IMD ने पांच जिलों में जारी की Red Warning, 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Ukraine में Corruption पर छिड़ी रार, पूर्व रक्षा मंत्री Fedorov ने जेलेंस्की से मांगे तीखे जवाब