Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान, आज मना रहीं 40वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 09, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी की 09 जून को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी और फैशन सेंस से फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि एक्ट्रेस बनने से पहले सोनम कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर डांस के कई फॉर्म में भी प्रशिक्षित हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सोनम कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को सोनम कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अनिल कपूर है, जोकि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। वहीं सोनम की मां का नाम सुनीता कपूर है। सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के जुहू स्थित आर्य विद्या मंदिर से पूरी की। फिर मुंबई यूनिवर्सिटी और लंदन की ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। वहीं सोनम ने इकोनॉमिक्स यानी अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान यानी पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट किया है। 

फिल्मी करियर

बता दें कि सोनम कपूर ने एक्ट्रेस बनने से पहले  संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया। सोनम ने साल 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' के निर्माण के दौरान संजय लीला भंसाली की मदद की। वहीं साल 2007 में सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनम और रणबीर कपूर थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इस फिल्म में सोनम कपूर के काम की अच्छी समीझा हुई।

इसके बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इमरान खान के साथ आई फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' में नजर आईं। इसके बाद सोनम कपूर ने कई फिल्मों जैसे दिल्ली छह, रांझणा, नीरजा, भाग मिल्खा भाग और वीरे दी वेडिंग में काम किया। 

शादी

वहीं साल 2018 में सोनम कपूर ने सक्सेसफुल बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। इस कपल का एक प्यारा सा बेटा वायु है।

प्रमुख खबरें

Erode में हिरण का शिकार करने वाले चार Poachers गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम