Koffee With Karan 7 पर Sonam Kapoor ने Ranbir का उड़ाया मजाक, अब इंटरनेट पर हो रहीं ट्रोल

By एकता | Aug 10, 2022

बॉलीवुड के मशहूर रियलिटी चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' के सातवें एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। 11 अगस्त यानि रक्षाबंधन पर प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में बॉलीवुड की चर्चित भाई-बहन की जोड़ी अर्जुन कपूर और सोनम कपूर शिरकत करने वाले हैं। सातवें एपिसोड के प्रोमो को शो के होस्ट करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह दोनों हस्तियों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लेकिन शो का प्रोमो अभिनेता रणबीर कपूर के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ मिलकर रणबीर का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की यह बात रणबीर कपूर के फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद से वह सोनम को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

'कॉफ़ी विद करण' के सातवें एपिसोड के प्रोमो में करण जौहर सोनम कपूर से पूछते नजर आ रहे हैं कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती है रणबीर कपूर। सोनम ने आगे कहा, "रणबीर कपूर बेस्ट हैं क्योंकि मैं उन्हें आजकल हर जगह देख रही हूँ अयान मुखर्जी की फिल्म प्रमोट करते हुए"। इसके बाद करण उनसे पूछते हैं कि फिल्म का नाम क्या हैं, जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि शिवा नंबर 1। सोनम का जवाब सुनकर अर्जुन हँसते हैं और कहते हैं, "तुम मेस हो सोनम यार"।

शो के इस प्रोमो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि सोनम कपूर कैसे रणबीर कपूर का मजाक उड़ा रही हैं। अभिनेत्री की यह बात अभिनेता के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद लोग सोनम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं उनके साथ अर्जुन कपूर को भी लोग बुरी तरह ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद Ranbir Kapoor पर पहली बार प्यार लुटाती नजर आईं Alia Bhatt, तारीफ में कहीं ये बात

रिश्ते में रह चुके हैं सोनम और रणबीर

सोनम कपूर इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ शो पर नजर आ चुकी है। दोनों अभिनेत्रियों ने मिलकर रणबीर कपूर का जमकर मजाक उड़ाया था और उन्हें मम्मा बॉय भी कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अभिनेता एक अच्छे बॉयफ्रेंड नहीं है। मीडिया खबरों की मानें तो रणबीर और सोनम कपूर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर हुई थी, जहाँ दोनों सहायक निर्देशक के रूप में काम करते थे। लेकिन दोनों का रोमांस कम ही समय के लिए चला।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।