Sonam Kapoor Birthday: कभी Director बनना चाहती थीं Sonam Kapoor, आज हैं Bollywood की Fashion Icon

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2026

बॉलीवुड की फैशन आइकन और अभिनेत्री सोनम कपूर आज यानी की 09 जून को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और हिंदी सिनेमा में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई। लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि सोनम कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, बल्कि वह कैमरे के पीछे काम करना चाहती थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

निर्देशन में थी इंट्रेस्ट

ज्यादातर स्टार किड्स एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देखते हैं। तो वहीं सोनम कपूर इससे अलग थीं। क्योंकि उनका इंट्रेस्ट फिल्म निर्देशन में था। वह फिल्मों की तकनीकी और रचनात्मक प्रक्रिया को करीब से समझना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कैमरे के पीछे से अपने करियर की शुरूआत की थी।

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सोनम कपूर को असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला। लेकिन इस दौरान संजय लीला भंसाली ने सोनम की प्रतिभा को पहचाना और उनको एक्टिंग में आने की सलाह दी। हालांकि शुरूआत में सोनम इसके लिए तैयार नहीं थी। लेकिन भंसाली उनको लगातार प्रेरित करते रहे।

बॉलीवुड डेब्यू

संयज लीला भंसाली ने करीब डेढ़ साल तक सोनम को अभिनय के लिए मनाया। आखिरकार सोनम ने उनकी बात मानी और फिल्मों में कदम रखने का फैसला लिया। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी।

पर्सनल लाइफ

फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और सोशल मीडिया पर उपस्थिति के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत