Sonam Kapoor का स्टाइलिश अवतार इंटरनेट पर हुआ वायरल, तस्वीरें देखकर लोग बोले- नींबू से संतरे तक...

By एकता | May 22, 2022

बॉलीवुड की फैशन दिवा सोनम कपूर आहूजा जल्द ही माँ बनने वाली हैं। प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद से ही सोनम अपने मैटरनिटी फैशन की वजह से सुर्खियों में छायी हुई हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल उनकी कुछ नयी तस्वीरें सामने आयी हैं। जिनमें सोनम अपनी प्रेगनेंसी को बड़े ही स्टाइलिश अवतार में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Gym पहुंची दिशा पाटनी के साथ लड़को ने की छेड़खानी, अभिनेत्री ने Tiger Shroff स्टाइल में दिया जवाब

इंस्टेंट बॉलीवुड ने सोनम कपूर यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की लेदर की जैकेट पहनी हुई हैं। सोनम ने बालों को बांधा हुआ है और एंटीक ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस ड्रेस में अभिनेत्री का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। तस्वीरों में सोनम कपूर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: लोगों के दिलों में आग लगाने से बाज नहीं आती ये अभिनेत्री, इनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर बहक उठेंगे आप

अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर उनके फैंस अपना प्यार लुटाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें गंदे तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए लिखा, "मोटे हो गए"। एक अन्य ने लिखा, "मेहनत दिख रही है आनंद भाई की"। एक यूजर ने कमेंट किया, "नींबू से संतरे तक का सफर"।

प्रमुख खबरें

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Pratapgarh में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, 2 लोगों की गई जान और तीन जख्मी

Lucknow में 26 नवंबर को Congress की संविधान दिवस रैली में शामिल होंगे Mallikarjun Kharge

Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक