अंशू और सोनम ने तोक्यो खेलों के लिये किया क्वालीफाई, साक्षी की उम्मीदें खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

अलमाटी (कजाखस्तान)। भारत की युवा पहलवान अंशू मलिक और सोनम मलिक ने यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया। जूनियर से सीनियर वर्ग में पहुंची 19 वर्षीय अंशू और 18 वर्षीय सोनम से पहले अनुभवी विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने ओलंपिक में जगह बनायी थी। इस तरह से कुश्ती में भारत की तीन महिला खिलाड़ी तोक्यो खेलों में अपना दावा पेश करेंगी। विनेश ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप से क्वालीफाई किया था। भारत के कुल मिलाकर सात पहलवान ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बीच पहले ऑनलाइन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

सोनम के निजी कोच अजमेर मलिक ने कहा, ‘‘उसने दिखाया कि वह सीनियर सर्किट के लिये तैयार है। देखिये उसने क्या शानदार प्रदर्शन किया। लोग कहते हैं कि वह अब भी कैडेट स्तर की है लेकिन साक्षी के खिलाफ लगातार जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा। ’’ सीमा बिस्ला ने 50 किग्रा भार वर्ग अपने तीनों मुकाबले हारने के कारण दौड़ से बाहर हो गयी। निशा 68 किग्रा में कोटा हासिल करने के करीब पहुंची थी लेकिन वह सेमीफाइनल में 3-1 की बढ़त के बावजूद किर्गीस्तान की मीरिम जुमनाजारोवा से हार गयी।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 95.12 पर पहुंचा

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में आगे, शुरुआती मतगणना में मिले 2,225 वोट

Love Horoscope For 3 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

DRDO का स्वदेशी 350 किग्रा टर्बोजेट इंजन: मिसाइल और ड्रोन में लाएगा क्रांति