एशियाई रजत पदक विजेता खुरेलखुव के खिलाफ ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेगी सोनम मलिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

तोक्यो। युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक को सोमवार को महिलाओं के 62 किग्रा ड्रा के चुनौतीपूर्ण निचले हिस्से में रखा गया, जहां वह मंगोलिया की एशियाई रजत पदक विजेता बोलोरतुया खुरेलखुव के खिलाफ अपने पहले ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेंगी। यह 19 साल की पहलवान मंगलवार को चुनौती पेश करने वाले इकलौती भारतीय पहलवान होगी। सोनम के मुकाबले खुरेलखुव को बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का ज्यादा अनुभव है। अप्रैल में अल्माटी में हुए एशियाई क्वालीफायर में फाइनल में जगह बनाकर तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली सोनम के जज्बे की इस मुश्किल ड्रॉ के हर मुकाबले में परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें: महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने मनायी खुशी

सोनम कोई दबाव नहीं ले रही हैं। वह जापान (युकाको कवाई) का सामना करने के लिए भी तैयार थी। वह अच्छा करेगी।’’ कवाई 2019 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता है और  सोनम अगर शुरुआती मुकाबलों को जीतने में सफल रही तो निचले-हाफ के सेमीफाइनल में  इन दोनों पहलवानों का सामना हो सकता है। सोनम का ड्रा इस ऐसा है कि अगर उन्हें शुरुआती मुकाबलों में सफलता नहीं मिलती है तो भी  रेपेचेज का रास्ता खुल सकता है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर