सोनम वांगचुक के खिलाफ 'झूठे अभियान' पर पत्नी सुप्रीम कोर्ट में, कहा- बदनामी की साज़िश।

By Ankit Jaiswal | Oct 06, 2025

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ चल रहे “झूठे और सुनियोजित अभियान” पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वांगचुक पर पाकिस्तान और चीन से संबंध होने के आरोप निराधार हैं और इन्हें केवल उनके गांधीवादी आंदोलन को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि इस तरह का प्रचार खतरनाक है और लोकतांत्रिक असहमति को कलंकित करता है। यह पर्यावरणीय आंदोलनों को “राष्ट्रविरोधी” दिखाने का प्रयास है। गीतांजलि ने अदालत से अपील की कि वांगचुक की गिरफ्तारी उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और लद्दाख की सामूहिक चेतना को भी चोट पहुँचाती है।

गीतांजलि ने वांगचुक के गांधीवादी चरित्र पर जोर दिया और बताया कि उन्होंने हमेशा अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से लद्दाख की परेशानियों, पिघलते ग्लेशियर और स्थानीय लोगों की संवैधानिक मांगों  विशेष रूप से छठी अनुसूची के तहत संरक्षण और स्वायत्तता  के लिए आवाज़ उठाई है।

बता दें कि सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को लद्दाख में बड़े प्रदर्शनों के बाद रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन प्रदर्शनों में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और क्षेत्र को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत हुई और लगभग 90 लोग घायल हुए। वांगचुक वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद हैं।

उनकी गिरफ्तारी के बाद देशभर में पर्यावरण कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी समूहों ने चिंता जताई है और इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की कोशिश बताया है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है