Sonbhadra में ट्रक के गुप्त केबिन से 220 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

सोनभद्र (उप्र) 14 सितंबर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से पुलिस ने 220 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वर्मा ने बताया कि पुलिस को देखकर उसमें बैठे दो लोग वाहन से कूद कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि मालवाहक ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अगले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त केबिन मिला, जिसमें सात बोरों में 220 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे।

वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gold Price में तीसरे हफ्ते गिरावट जारी, ग्लोबल स्तर पर 4300 Dollar प्रति औंस के नीचे फिसला

AI तकनीक पर US और China में टकराव, Anthropic प्रमुख के बयान से विवाद गहराया

विशाल चतुर्वेदी बनाएंगे फिल्म ‘Rambola’, तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी कहानी

World Wrestling Championship Trials में Nishu जीतीं, Antim Panghal से होगा फाइनल मुकाबला