सोनभद्र घटना: ममता ने साधा योगी सरकार पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सोनभद्र जाने की अनुमति नहीं दी लेकिन भगवा पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के भाटपारा क्षेत्र का दौरा उस समय किया था जब वहां निषेधाज्ञा लागू थी। इस सप्ताह भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हिरासत में ले लिया गया था और उन्हें सोनभद्र जाने से रोका गया था। सोनभद्र जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू थी।

इसे भी पढ़ें: बिहार और असम में बाढ़ से 150 लोगों की मौत, 1.15 करोड़ लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति ‘‘बहुत खराब’’ बताते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि 1,100 से अधिक मुठभेड़ (उत्तर प्रदेश में) हुई हैं और हर रोज पीट पीटकर मार डालने की घटनाएं होती हैं। इन पर गौर किया जाना चाहिए।” बनर्जी ने अब तक सोनभद्र घटना के पीड़ितों के पास नहीं जाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना कि आदित्यनाथ सोनभद्र (रविवार को) जा रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें जल्द ही जाना चाहिए था। सोनभद्र में जो हुआ है, वह सही नहीं है।’

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल