सोनिया ने बिहारवासियों से की भावनात्मक अपील, बोलीं- अब बदलाव की बयार है, नई इबारत लिखने का समय है

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बिहार की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए महागठबंधन को वोट देने की अपील की। बिहार की जनता के नाम संबोधन से पहले उन्होंने बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है। न उनकी करनी अच्छी है और न कथनी। उन्होंने कहा कि मजदूर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है, नौजवान आज निराश है, अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थित लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: पूरे बिहार में विपक्षी महागठबंधन के पक्ष में लहर: राजीव शुक्ला

उन्होंने कहा कि अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है। बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है। लेकिन बेरोजगारी, पलायन, भुखमरी, महंगाई ने इनकी आंकों में आंसू और पैरौं में छाले दे दिए हैं।

यहां सुनें पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन