चिदंबरम से मिलने तिहाड़ पहुंचीं सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह भी हैं साथ

By अनुराग गुप्ता | Sep 23, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। आपको बता दें कि आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम को 21 अगस्त के दिन गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेता गेट नंबर 3 से तिहाड़ जेल पहुंचे। जहां पर उन्होंने चिदंबरम से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

पिछले दिनों कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी चिदंबरम से मिल चुके हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में कुछ दिनों तक रिमांड में रखे जाने के बाद चिदंबरम को तिहाड़ भेज दिया गया। कांग्रेस नेताओं का लगातार चिदंबरम से मिलने को एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधती आई है।

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया