सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा को साजिश करार दिया, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Feb 26, 2020

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। इस हिंसा को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने आज कहा कि दिल्ली हिंसा पर सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक हुई। उन्होंने इस हिंसा और दुखद घटनाओं के पीछे साजिश करार दिया। सोनिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी साजिश देखी गई, भाजपा नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर भय का माहौल बनाया। दिल्ली में मौजूदा हालात के लिए केन्द्र सरकार, गृह मंत्री और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रभावित इलाकों में जाना चाहिए और लोगों के साथ लगातार संवाद करना चाहिए। सीडब्ल्यूसी लोगों से घृणा की राजनीति को अस्वीकार करने और दरारें भरने के लिए बेहतर कदम उठाने की अपील करती है। सोनिया ने सवाल किया कि रविवार से गृहमंत्री शाह और केजरीवाल कहां थे, क्या कर रहे थे?

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में