सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, सुरजेवाला बोले- हर कार्यकर्ता की चाहत राहुल करें पार्टी का नेतृत्व

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

चुनावी हार और उसके बाद कांग्रेस में शुरू हुई रार के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कांग्रेस की चुनावी हार को लेकर चर्चा हुई और आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया। बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए तत्काल आधार पर सुधारात्मक उपाय लागू करेंगी। सीडब्ल्यूसी ने चर्चा की कि विधानसभा चुनाव में क्या गलत हुआ। गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिए। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करें, संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, अगले अध्यक्ष का फैसला उसी से होगा। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ने नेताओं ने पार्टी की नवीनतम चुनावी हार पर चार घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी बैठक में सभी नेताओं की बात सुनी और कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक बदलाव करने की इच्छुक हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीडब्ल्यूसी में सुझाव दिया कि कांग्रेस उनके राज्य में चिंतन शिविर आयोजित करे। सूत्रों ने दावा किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन CWC ने सर्वसम्मति से इसे खारिज कर दिया। कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी और भविष्य में भी वही निर्णय लेंगी। हम सभी को उनके नेतृत्व पर भरोसा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में