कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट किया था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की सेहत संबंधित जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। है। उनका कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने में भाजपा और कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: हमीरपुर में गरजे केजरीवाल

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। उन्हें 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होना था। लेकिन नई टेस्ट रिपोर्ट में भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने ईडी से नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए 3 सप्ताह का वक्त मांगा था। उस वक्त कहा गया कि उनका रिपीट टेस्ट तय समय पर किया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।  

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक