सोनिया गांधी ने मोरबी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, सोनिया गांधी ने मोरबी के दर्दनाक हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील के राष्ट्रपति पद पर लूला डा सिल्वा की वापसी, बोलसोनारो को चुनाव में दी मात

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में यह भी कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ है तथा वह दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का प्रक्षेपण किया

मोरबी में मच्छु नदी पर बना करीब एक सदी पुराना पुल रविवार शाम टूट गया। इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद फिर से जनता के लिए खोला गया था। पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

प्रमुख खबरें

नेटफ्लिक्स पर One Piece Season 2 की दस्तक! भारत में कब और कहाँ देखें, जानें पूरी कहानी और नए किरदार

Priyanka Chaturvedi का Modi सरकार पर हमला, बोलीं- बड़ी बातें बहुत हुईं, आम आदमी परेशान है

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

Basoda Puja 2026: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा? Sheetala Mata पर क्यों चढ़ता है बासी भोजन, जाने पूजा विधि