विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस करेगा बड़े बदलाव! इन नेताओं को सौंपी गई 5 राज्यों की जिम्मेदारी

By निधि अविनाश | Mar 17, 2022

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिला करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की स्थिति का आकलन करने और परिवर्तन का सुझाव देने के लिए 5 सीनियर नेताओं को नियुक्त किया है। पंजाब में स्थिति  का आकलन करने के लिए आजय माकन को जिम्मा सौंपा गया है, मणिपुर के लिए जयराम रमेश को नियुक्त किया गया है वहीं गोवा के लिए हालात का आकलन करने के लिए राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को काम दिया गया है। बात करें यूपी की तो कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करेंगे और सुझाव भी देंगे और उत्तराखंड के लिए अविनाश पांडे को कमान सौंपी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: हितानंद शर्मा होंगे बीजेपी के नए संगठन मंत्री, CM शिवराज ने दी बधाई

बता दें कि, बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें कहा गया कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए 5 बड़े नेताओं की नियुक्ति की है। साथ ही विधायक उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं से राज्यों में परिवर्तन के सुझाव मांगे गए है। हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी राज्य से जीत नहीं पाई है। पंजाब में कांग्रेस को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना परचम लहाराया जिससे कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 

प्रमुख खबरें

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil