शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

By अंकित सिंह | Jun 07, 2025

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान के अनुसार, उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: आपातकाल से लेकर विपक्षी सरकारों को बर्खास्त करने के लिए..., धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

नेशनल हेराल्ड-एजेएल-वाईआई मामला, वाईआई के "लाभकारी मालिकों" और बहुसंख्यक शेयरधारकों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध रूप से प्राप्त करने के लिए कथित साजिश से संबंधित है। इससे पहले इस साल फरवरी में राज्यसभा सांसद को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल ने उस समय बताया था कि सोनिया गांधी को आज सुबह 8:30 बजे पेट से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?