कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी करेंगी बैठक, उद्धव ठाकरे भी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Aug 12, 2021

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 20 अगस्त को बात करेंगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है। 20 अगस्त को होने वाली बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे के अलावा इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल हो सकते हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि राज्यसभा में साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण के लिए बीमा संशोधन विधेयक पारित करने के दौरान कल सुरक्षा मार्शलों को बुलाया गया था। क्या आप हमें डराना चाहते हैं? आज हम खड़गे जी के कक्ष में बैठक करेंगे और तय करेंगे कि क्या करना है। वहीं, संसद के मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित निचने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख