IUML की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग हमारी सहयोगी है और संसद के ऊपरी और निचले सदन में उनकी बहुत मजबूत उपस्थिति है।

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: परिसीमन के खिलाफ DMK सांसदों का हंगामा, नहीं हो पाया कोई काम

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं एक बहुत ही खुशहाल और शांतिपूर्ण रमजान की कामना करती हूं। हम सभी को हर त्योहार का आनंद लेना चाहिए। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि रमज़ान एक पवित्र महीना है और आज का दिन बहुत बढ़िया है क्योंकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने एक शानदार इफ़्तार का आयोजन किया है जिसमें सभी पार्टियों के लोग आए हैं। इफ़्तार शांति और प्रेम के बारे में है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज IUML की ओर से यह इफ्तार पार्टी आयोजित की जा रही है। मैं उनकी पार्टी के लोगों और आज यहां मौजूद सभी लोगों को रमजान की मुबारकबाद देता हूं और सभी से अपील करता हूं कि वे देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ करें। 

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे ने दी 12 सितंबर की चेतावनी, फडणवीस ने बातचीत की पेशकश की

Subhash Chandra Debt Case: 22 हजार करोड़ के दावों पर महज 6.5 करोड़ का सेटलमेंट, Banks अब NCLAT में करेंगे Legal Fight

नेपाल में बारिश से गंडक का बढ़ा जलस्तर, महराजगंज के तटीय गांवों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

HDFC Bank CEO Shashidhar Jagdishan का बड़ा फैसला, 2026 में Retirement के साथ खत्म होगा शानदार कार्यकाल