G-23 के तीन और नेताओं से की सोनिया गांधी ने मुलाकात, क्या खत्म होगा कांग्रेस का संकट?

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 23, 2022

कांग्रेस में बदलाव की मांग कर रहे (G-23) के नेताओं से सोनिया गांधी की मुलाकातों का दौर जारी है। मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तंखा भी सोनिया के आवास पर मिलने पहुंचे। इसमें 5 राज्यों की हार के बाद पार्टी के गहराए संकट और संगठनात्मक ढांचे में बदलावों से लेकर आने वाले चुनावों में बीजेपी को मजबूत चुनौती देने से जुड़े मसलों पर बातचीत हुई। माना जा रहा है सोनिया गांधी आने वाले दिनों में  कुछ और नेताओं से मिल सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में (G-23) ओर से कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और नीतिगत प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए उठाई गई मांगों पर बातचीत हुई। मालूम हो कि असंतुष्ट खेमे ने आईसीसी की संगठनात्मक खामियों को इंगित करते हुए बड़े और अहम नीतिगत फैसलों के लिए संसदीय बोर्ड से लेकर राजनीतिक मामलों की समिति बनाने जैसे सुझाव दिए हैं।

 सूत्रों का कहना है कि बैठकों के जरिए सोनिया गांधी की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कांग्रेस में निर्णय प्रक्रिया दायरा बढ़ेगा, जिसमें असंतुष्ट नेताओं की भी भागीदारी होगी। G-23 की सबसे मुख्य मांग भी कांग्रेस  के भीतर सामूहिक और समावेशी नेतृत्व की व्यवस्था लागू करने की है। संकेत हैं कि इस दिशा में पहला कदम वरिष्ठ नेताओं की एक समिति के गठन का हो सकता है जो अहम सियासी और नीतिगत मुद्दों पर पार्टी का रुख तय करेगी।  सोनिया गांधी की तरफ से की जा रही है इन कोशिशों को नेताओं के गुस्से को शांत कराने और हालात को काबू से बाहर नहीं जाने देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार