By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026
मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि19 : सोनिया पुस्तक सरकार मोदी सरकार में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत काफी नीचे खिसका: सोनिया नयी दिल्ली, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि पिछले एक दशक में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत का स्थान काफी नीचे खिसक गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को ‘‘व्यवस्थित ढंग से कमजोर’’ किया है।
दि4 : सोनिया पुस्तक मोदी भारत को लेकर मेरी और प्रधानमंत्री की परिकल्पनाएं अलग, उनसे कभी खुलकर बातचीत नहीं हुई: सोनिया गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनका ‘‘व्यावहारिक रूप से कभी कोई वास्तविक संपर्क’’ नहीं रहा है और जब भी दोनों आमने-सामने होते हैं, तो मोदी उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं।
दि7 : भाजपा सोनिया पुस्तक सोनिया गांधी आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में आपातकाल को ‘‘सही ठहराने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इस पुस्तक का नाम ‘‘व्हाइटवॉशिंग’’ होना चाहिए था।
दि14 : न्यायालय वाहन उत्सर्जन दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में तेज वृद्धि, तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत : न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में तेज वृद्धि के मद्देनजर तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है और उसने दिल्ली एवं इसके तीन पड़ोसी राज्यों की सरकारों को निर्धारित समय सीमा पार कर चुके वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रवेश और संचालन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया है।
दि16 : दिल्ली यमुना क्रूज शुरुआत दिल्ली: सोनिया विहार से जगतपुरी तक के लिए यमुना क्रूज सेवा का उद्घाटन नयी दिल्ली, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुरी तक के लिए ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ का उद्घाटन किया।
दि5 : दिल्ली वायु गुणवत्ता तेज हवाओं से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण स्तर नयी दिल्ली, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
प्रादे10 : उप्र अयोध्या अखिलेश अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाएगी सपा: अखिलेश लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अयोध्या को ‘‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’’ बनाएगी।
प्रादे17 : केरलम वंदे मातरम मंत्री केरलम के मंत्री वंदे मातरम का पूरा गायन होने से पहले ही मंच पर अपनी सीट पर बैठे कासरगोड (केरलम), केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम के पूरे गायन पर कथित तौर पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रगीत समाप्त होने से पहले ही मंच पर अपनी सीट पर बैठ गए।
अर्थ4 :एल्यूमीनियम डंपिंग डीजीटीआर ने चार देशों से एल्यूमीनियम उत्पादों की कथित डंपिंग की जांच शुरू की नयी दिल्ली, वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने चीन, मलेशिया, वियतनाम और थाईलैंड से एल्यूमीनियम उत्पादों की कथित डंपिंग के खिलाफ स्वतः पहल करते हुए जांच शुरू की है। भारत इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की इकाइयों को बचाना चाहता है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
वि3 : एनवीडिया सीईओ ट्रंप एनवीडिया के सीईओ के चीनी एजेंट से संबंधों की जांच कर रहा एफबीआई: ट्रंप वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग के चीन सरकार की कथित महिला एजेंट के साथ संबंधों की जांच कर रहा है, हालांकि उन्हें नहीं लगता कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले हुआंग को इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत है।
वि7 : अमेरिका ट्रंप आव्रजन मुलिन ट्रंप ने निर्वासन नीति में ‘किसी भी तरह की रियायत’ को खारिज किया मैरीलैंड, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन संबंधी अपनी नीति को बेहद सख्त बताते हुए इसमें बदलाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ समझौता करने की संभावना जताने के बाद सोमवार को अपने प्रशासन की निर्वासन नीति का बचाव किया और कहा कि वह ऐसे किसी भी आव्रजन समझौते के खिलाफ हैं, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को ‘‘आम माफी’’ देने का प्रावधान हो।
वि1 : अमेरिका ट्रंप ईरान युद्ध ईरान के साथ युद्ध ‘लगभग समाप्त’ हो चुका है: ट्रंप वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके विचार से ईरान के साथ युद्ध ‘‘सैन्य दृष्टि से लगभग समाप्त हो चुका है।’’
खेल7 : खेल भारत परिणाम बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय रद्द हैमिल्टन, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
खेल8 : खेल बैडमिंटन भारत गायत्री-त्रीसा की जोड़ी अगले दौर में, ध्रुव-राधिका हारे कुमामोतो (जापान), गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की भारत की महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में स्थानीय दावेदार हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता को सीधे गेम में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।