सोनिया गांधी ने हिंदी में ली लोकसभा सदस्यता की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता और रायबरेली से निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। सोनिया ने अपनी चिरपरिचित शैली में मुस्कुराते हुए हिंदी में शपथ ली। जैसे ही महासचिव ने उनका नाम पुकारा सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया। उनके शपथ लेने के बाद भी सदन में यही नजारा देखने को मिला।

उनके शपथ लेने के दौरान सदन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके पुत्र राहुल गांधी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सोनिया उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एकमात्र ऐसी उम्मीदवार रहीं जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। वह 2004 से लगातार रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित