Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल के साथ जन्मदिन मनाएंगी सोनिया गांधी, जानें क्या है पूरा प्लान

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2022

राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीं खबर है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 9 दिसंबर को राजस्थान के कोटा में अपने बेटे राहुल के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से हिन्दुस्तान टाइम्स ने एक रिपोर्ट में ये दावा किया है। सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा के भी शामिल होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : राहुल ने कोटा शहर से 92वें दिन की पदयात्रा शुरू की, बड़ी संख्या में एकत्रित छात्रों से की बात

कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को सुबह शुरू हुई और पहले दिन लगभग 27 किलोमीटर की दूरी तय की। राहुल गांधी ने राज्य में अपनी पहली नुक्कड़ सभा में बीजेपी और आरएसएश पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे जय सियाराम क्यों नहीं बोलते हैं।  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार