सोनिया जी आपके नेता के बयान से माताएं-बहिन आहत, कार्यवाही नहीं की तो आपकी सहमति मानी जाएगी

By दिनेश शुक्ल | Oct 20, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा है कि आपके नेता के बयान से मध्य प्रदेश की माताएं और बहिनें आहत हैं। अगर आप कमलनाथ जी के बयान से असहमत हैं, तो उन पर तुरंत कार्रवाई करें। यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो उसे आपकी सहमति मान लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह बात कांग्रेस अध्यक्षा से कही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि- कांग्रेस के अनेक नेता अब आपसे प्रेरणा लेकर अशिष्टता की सारी हदें पार कर रहे हैं। एक तरफ समूचा देश नवरात्रि के पवित्र अवसर पर देवी माँ की पूजा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आप और आपकी पार्टी के नेताओं में महिलाओं का अपमान करने की होड़ सी लग गई है।

प्रमुख खबरें

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा