Air India और एक्सप्रेस ने Saudi Arabia की उड़ानें 7 नवंबर तक रोकीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को रियाद और दम्माम के लिए अपनी-अपनी उड़ानें सात नवंबर तक रद्द रखने की घोषणा की जबकि जेद्दा के लिए सेवाएं 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बीच इंडिगो और अकासा एअर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात नवंबर तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।’’ विमानन कंपनी ने कहा कि 24 अक्टूबर या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट वाले यात्री अपनी उड़ानों की बुकिंग में सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं या टिकट रद्द कराने पर पूरा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

भारत को Defense Superpower बनाने के लिए Telangana को रक्षा उद्योग का बड़ा केंद्र बनाना लक्ष्य: Revanth Reddy

Sharad Purnima पर मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा से मिलेगा आरोग्य, आज मनाया जा रहा है पर्व

Audi अमेरिका के Georgia में लगाएगी नया प्लांट, होगा 4.2 अरब डॉलर का निवेश

Elon Musk ने माना, यूक्रेन में SpaceX ने घटाई थी Starlink इंटरनेट की रफ्तार