By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019
नयी दिल्ली। संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जी-20 देशों और कुछ पड़ोसी देशों के राजनयिकों से दोपहर भोज पर मुलाकात की। पहले यह कार्यक्रम गत 15 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस दोपहर भोज पर राजनयिकों से संबंधित देशों के साथ भारत के संबंधों तथा कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।