सोनिया ने पार्टी शासित प्रदेशों में कोरोना के खिलाफ प्रयासों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के प्रयासों की समीक्षा की तथा जांच ,संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और टीकाकरण को  प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकारों में शामिल पार्टी के मंत्री भी शामिल हुए। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने टीके की उपलब्धता, दवाओं एवं वेंटिलेटर की उपलब्धता समेत कोविड से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए हुई इस बैठक को संबोधित किया।’’ उनके मुताबिक, सोनिया ने जांच,संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और टीकाकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में सुधरी कानून व्यवस्था, महिला श्रम भागीदारी 36 फीसदी पहुंची: CM Yogi

Bhutan में हिमनद झील फटने से असम के Dhubri में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट

Bosnia में EUFOR का Chinook हेलीकॉप्टर क्रैश, चार कर्मियों की मौत

त्योहारी Car Offers के बीच जल्दबाजी से बचें, Online Research और Test Drive है जरूरी