चुनावी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Mar 15, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चार राज्यों में भाजपा ने जहां अपनी सत्ता बरकरार रखी, वहीं पंजाब में बड़ा परिवर्तन हुआ। पंजाब में कांग्रेस की करारी हार हुई और आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इन सबके बीच कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी के मुताबिक के इन पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को अपना इस्तीफा देना होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर के मुताबिक के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना इस्तीफा पेश कर दिया है। गणेश गोदियाल ने लिखा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही अपना इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा में रुका था। कांग्रेस के इस आदेश के बाद पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी इस्तीफा देना होगा। सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनावी मैदान में थे और वह खुद हार गए। इसके अलावा मणिपुर और गोवा के भी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में खुद तकरार है। यही कारण है कि कांग्रेस की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार