सोनिया ने मोदी सरकार को बताया खतरनाक शासन, कहा- लोकतंत्र संकट में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश की जनता को उस ‘ खतरनाक शासन ’ से बचाना होगा है जो भारत के लोकतंत्र को संकट में डाल रहा है। वह नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। सोनिया गांधी ने भारत के वंचितों और गरीबों पर ‘ निराशा और डर के शासन ’ को लेकर लोगों को आगाह किया। 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बयानबाजी उनकी इस ‘ हताशा ’ को दिखाती है कि मोदी सरकार के जाने की ‘ उलटी गिनती ’ शुरू हो गई है। संप्रग अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम गठबंधन करने और उसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस प्रयास में हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ हमें खतरनाक शासन से लोगों को बचाना होगा जो भारत के लोकतंत्र को संकट में डाल रहा है। ’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में आज नगठित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। 

प्रमुख खबरें

मिलावट का कहर, स्वास्थ्य के लिये जहर

Haryana BJP Government In Crisis | कांग्रेस ने हरियाणा की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने और चुनाव कराने की मांग की

कमरे से बाहर जाने से रोक लिया, कांप रहे थे मेरे हाथ पांव, पोर्न स्टार ने ट्रम्प के खिलाफ दी गवाही

अडानी-अंबानी को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर मोदी ने उठाया सवाल तो प्रियंका बोलीं- राहुल हर दिन लेते हैं नाम...