योग करते हुए Sonnalli Seygall ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, बिकिनी पहना देखकर यूज़र्स ने लगा दी क्लास

By एकता | Sep 07, 2022

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनाली सहगल इस समय इंटरनेट पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फिटनेस ट्रेनर सर्वेश शशि के साथ योग करती नजर आ रही हैं। सोनाली का यह वीडियो सोशल मीडिया यूज़र्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। यहीं वजह है कि लोग अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

सोनाली सहगल का जो फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह योग करती नजर आ रही हैं। योग करने के लिए अभिनेत्री ने व्हाइट कलर की बिकिनी का चुनाव किया। यहीं बात सोशल मीडिया यूज़र्स को बुरी लग गई और उन्होंने सोनाली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूज़र्स अभिनेत्री को ढंग के कपड़े पहनकर योग करने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, "पूरे कपड़े पहनकर भी योग हो सकता है"। एक ने लिखा, "वाह, बिकीनी में योग"। एक अन्य ने कमेंट किया, "योग के लिए भी कपड़े उतारने पड़ते हैं"।

View this post on Instagram

A post shared by Sonnalli Seygall (@sonnalliseygall)

इसे भी पढ़ें: अंकल की हैवानियत से लेकर प्रॉस्टिट्यूट के काम तक, Rohit Verma ने खोले राज तो इंटरनेट पर मच गई सनसनी

कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री

सोनाली सहगल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली आखिरी बार साल 2020 में बड़े पर्दे पर नजर आईं थीं, इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ही एक्टिव हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

मेडिकल प्रशिक्षुओं का मानदेय बढ़ाने की मांग, तारिक हमीद कर्रा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को लिखा पत्र

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिकी सम्बोधन के अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कूटनीतिक मायने