Fateh Trailer Out | सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'फतेह' का ट्रेलर रिलीज, खून-खराबा और फुल-ऑन एक्शन

By रेनू तिवारी | Dec 24, 2024

अपनी दरियादिली और सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद एक नई फिल्म 'फतेह' लेकर आ रहे हैं। इसका ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है, जिसमें खून-खराबा और फुल-ऑन एक्शन है। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज हीरोइन हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सोनू ने इसके निर्देशन का जिम्मा भी संभाला है। जी हां! 'फतेह' के जरिए वह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और उन्होंने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अपने एक्शन का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के घर से हुआ वीकेंड पर डबल इविक्शन, Edin Rose और Yamini Malhotra घर से हुई बेघर

फतेह की कमाई दान करेंगे सोनू सूद

सोनू सूद ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म से होने वाली पूरी कमाई दान करेंगे। अभिनेता ने हाल ही में यह घोषणा करते हुए बताया कि 'फतेह' देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। इससे होने वाली पूरी कमाई वृद्धाश्रम और अनाथालयों को दान की जाएगी। अभिनेता के इस फैसले ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan