एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जीतोगे! चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित 28000 लोगों की मदद की

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2020

मुंबई। इस समय बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की चारों तरफ से काफी तारीफ हो रही हैं। सोनू सूद वो इंसान हैं जिन्होंने बिना किसी की शिकायत किए बस इंसानियत का धर्म निभाया। आपने अकसर देखा होगा कि सड़क पर कोई केले का छिल्का फेंक देता हैं तो बहुत से लोग सफाई का ज्ञान देने के लिए आ जाते हैं लेकिन छिलके को हटाता कोई नहीं। सब सफाई वाले के आने का इंतजार करते हैं।बहुत ही कम लोग होते हैं जो चुपचाप आकर बिना किसी को ज्ञान दिए छिल्का हटा कर फिर से जगह को साफ कर देते हैं। कुछ ऐसा ही सोनू सूद ने किया। एक तरफ राजनीति चमकाने के लिए प्रवासी मजदूरों के पलायन पर बड़ी लंबी-लंबी चैनलों पर बहस हो रही थी। लोग सोशल मीडिया पर उनके दर्द की बातें कर रहे थे। कहानी-कविता लिख रहे थे लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: मशहूर फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने तटीय इलाकों के नजदीक रहने वाले चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित 28,000 लोगों को रहने की जगह और खोने-पीने का सामान मुहैया कराया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने का इंतजाम अभिनेता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चक्रवात से प्रभावित लोगों को नगर निगम स्कूल और कॉलेजों में ठहराया गया है। सूद ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज, हम सब कठिन समय का सामना कर रहे हैं और इससे निपटने का सबसे सही तरीका एक-दूसरे का साथ देना ही है। मेरी टीम और मैंने मुम्बई के तटीय इलाकों में रहने वाले 28,000 से अधिक लोगों को खाना बांटा और उन्हें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में ठहराया। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सुरक्षित रहें।’’ अ

भिनेता ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण मुम्बई में फंसे असम के 200 से अधिक प्रवासियों की मदद भी की। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रवासियों के सूद से ट्विटर पर सम्पर्क करने के बाद उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया। चक्रवात ‘निसर्ग’ मुम्बई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी