पत्नी के अंतिम संस्कार में बनारस जाना है, सोनू सूद ने इस दर्दनाक ट्वीट करने वाले परिवार की ऐसे की मदद!

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2020

इन दिनों बॉलीवुड के किसी एक्टर का अगर जमीन पर नाम छाया है तो वो हैं सिनेमा के विलेन सोनू सूद। रील पर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी के सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं।  सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए खाने पीने के साथ-साथ उन्हें बस से घर भेजने की भी व्यवस्था की हैं। अब तक सोनू सूद 20 हजार से ज्यादा लोगों को उनके घर पर भेज चुके हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि अगर किसी को मदद चाहिए तो वह उन्हें मेसेज या कॉल करें, या फिर सोशल मीडिया पर ट्वीट करें। हमारी टीम उनकी मदद करेगी। इस तरह कई लोगों की सोनू सूद में मदद की। हाल ही में ट्वीटर पर सोनू से पत्नी के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मदद मांगी गयी। जिसका जवाब सोनू ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से दिया।

सोनू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने जमीन पर उतर कर लोगों की मदद की हैं और लोगों को आइना दिखाया हैं। एक अंदाज से सोनू सूद बॉलीवुड के कोई बहुत बड़े एक्टर नहीं हैं अगर वह किसी की मदद न भी करते तो उनसे कोई कुछ पूछने नहीं आता कि आपने गरीबों के लिए क्या किया ?  सवाल बॉलीवुड के उन लोगों से पूछा जाता जिनकी फिल्में 300 करोड़ कमाती हैं। जो बॉलीवुड की दुनिय पर राज करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जुलाई से हैदराबाद में शुरु होगी जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की शूटिंग!

सोनू सूद के इस ट्वीट के वायरल होने से पहले भी सोनू सूद के कई सारें ट्वीट सोशल मीडिया पर मीम एंगल में वायरल हो चुके हैं। सोनू सूद से ट्वीटर पर एक व्यक्ति ने मदद मांगी थी कि वह 2 महीने से सैलून नहीं गये हैं कृपया उनकी मदद करें। इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा था कि सैलून बंद हैं क्योंकि सारे सैलून वालों को मैं घर छोड़ आया हूं। आपकों उनके पीछे गांव जाना हैं क्या। इस तरफ के कई ट्वीट वायरल हो चुके हैं, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल होने वाला ये ट्वीट काफी इमोशनल हैं।  

प्रमुख खबरें

Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका