By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021
नयी दिल्ली। आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने सोनीलिव के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका मकसद ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच को एक अभिनव व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद करना और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड स्टूडियो नेक्स्ट के तहत सोनीलिव के कारोबार प्रमुख दानिश खान ने कहा, ‘‘हम अपने प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में टीसीएस को शामिल करके खुश हैं। हम सोनीलिव के उपयोगकर्ता के लिए अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में टीसीएस के दल के साथ मिलकर काम करेंगे।