असम सरकार ने मस्जिदों और मदरसों के लिए SOP, पुलिस को देनी होगी नए इमाम और शिक्षक की जानकारी

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

असम के गोलपारा जिले में 20 अगस्त को दो इमाम गिरफ्तार किए गए। दोनों के अकलायदा भारतीय उपमहाद्वीप और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। दोनों असम के अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा भी थे, जिनका पिछले महीने भंडाफोड़ हुआ था। असम में बीते 2 महीने से जारी ऑपरेशन में पुलिस ने कुछ मस्जिदों के कई इमामों और मदरसों के शिक्षकों को आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब असम सरकार की तरफ से मस्जिदों और मदरसों के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जिसके तहत इमाम और मदरसा शिक्षकों के रिक्रूटमेंट के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर (एसओपी) बनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को दिया चैलेंज,स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो असम में आएं

बता दें कि असम के गोलपारा जिले में 20 अगस्त को दो इमाम गिरफ्तार किए गए। अब्दुस सुभान (43) मोरनोइ पुलिस थाने के तहत आने वाली तिनकुनिया शांतिपुर मस्जिद जबकि जलालुद्दीन शेख (49) तिलापारा नातुन मस्जिद का इमाम है। इस्लामिक ग्रुप के अब तक 30 सदस्य राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक ग्रुप के अब तक 30 सदस्य असम के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े जा चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

Omar Abdullah बोले, राज्य का दर्जा बहाली पर Home Minister Amit Shah से लगातार संपर्क में

Delhi Air Quality: जहरीली हवा के बीच NCAP Implementation में दिल्ली का प्रदर्शन बेहतर, मिली 21वीं National Rank

Maruti Suzuki Price Hike: बढ़ती Input Costs का असर, सितंबर से 20 हजार रुपये तक महंगी होंगी कारें