प्यार के शहर पेरिस में सोफी टर्नर और जोनस का प्यार चढ़ा परवान!

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2019

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और मशहूर वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की लीड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने अचानक निक जोनस के भाई के साथ गुपचुप शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों लंबे समय से अफेयर में थे। जो जोनस, निक के बड़े भाई हैं। निक ने पिछले साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ पूरे रीति रिवाज से शादी की थी। जो जोनस और सोफी टर्नर भी अब सीक्रेट मैरिज के बाद पूरी रस्मों के साथ शादी करने के मूड में हैं।

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी फ्रेंच वेडिंग की तरह होगी। इसी लिए ये कपल इस समय पेरिस घूम रहा है। शादी से पहले दोनों पेरिस में एंजोय कर रहे हैं। सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हबी जो जोनस के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोये नजर आ रहे हैं।

प्यार के शहर पेरिस में एफिल टॉवर के पास की ये तस्वीर दोनों के बीच प्यार को बयां कर रही है। तस्वीर में दोनों ने आंखें बंद कर रखी हैं, और एक दूसरे को किस करते हुए पोज दे रखा है। ये तस्वीर दोनों के प्री- वेडिंग डेट की मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों की पसंद बनता जा रहा है नवाबों का शहर लखनऊ

आपको बता दें की इसी साल जब अमेरिका में म्यूजिक अवॉर्ड 2019 दिये जा रहे थे उसके कुछ ही देर बाद सोफी टर्नर और जो जोनस ने सीक्रेट शादी कर ली थी। जिसके बाद अब 15 जुलाई को जो जोनस एक बार फिर दूल्हा बनेंगे। ये शादी फ्रांस में होगी।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी