संजीव बालियान ने सोरम गांव की झड़प को पूर्वनियोजित बताया, बोले- मस्जिद से ऐलान के बाद हुई घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि यह घटना विपक्षी दल की पूर्वनियोजित साजिश थी और एक मस्जिद से किए गए ऐलान के जरिए उन्हें उकसाया गया। सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए थे। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा